संकुलस्तरीय खेल प्रतियोगिता
संकुलस्तरीय खेल प्रतियोगिता
मंदसौर | ग्रामभारती संकुल केंद्र रांकोदा के सरस्वती शिशु मंदिर में संकुलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अमलावद के सशिमं में हुई। अतिथियों में संकुल संयोजक दशरथ धनगर, संकुल प्रमुख जवाहरलाल विश्वकर्मा, सुनील पाटीदार मौजूद थे। प्रतियोगिता में संकुल के 10 स्कूलों के 206 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें से संकुलस्तर पर 56 विजेताओं के नाम तय किए गए। दौड़ में अमलावद, रांकोदा सेमलियाहीरा के प्रतिभागी विजयी रहे। लंबीकूद-ऊंचीकूद में राकोदा डोराना, गोलाफेंक में अमलावद, बौद्धिक में निपानिया, गुराड़िया, रीछाबच्चा, जवासिया, आकोदड़ा सेजपुरिया के प्रतियोगी विजयी रहे।
‘दूरस्थशिक्षा रोजगार के अवसर’ पर आज व्याख्यान
मंदसौर | ‘दूरस्थशिक्षा एवं रोजगार के अवसर’ पर 16 सितंबर दोपहर 12.30 बजे पीजी कॉलेज के वाग्देवी कक्ष में व्याख्यान होगा। प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद खिमेसरा ने बताया प्रमुख वक्ता इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक डॉ. यूसी पांडेय होंगे। केंद्र पर आगामी परीक्षा देने के इच्छुक इग्नू विद्यार्थियों से कहा कि वे भौतिकी विभाग के प्रो. आरएस सोनी काे जानकारी प्रत्यक्ष या एसएमएस के माध्यम से नोट कराएं।
वासुशर्मा प्रथम
मंदसौर | दशपुरचेस क्लब द्वारा आयोजित जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में वासु शर्मा प्रथम, सुमेरसिंह द्वितीय जय पोरवाल तृतीय रहे। क्लब के रितेश तिवारी ने बताया रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष प्रमोद अरवंदेकर द्वारा प्रमाण पत्र पुरस्कार दिए गए। अशोक जैन, विपिन भावसार सहित पदाधिकारी मौजूद थे।
नि:शुल्कनेत्र शिविर कल
मंदसौर | दशपुरबीसा पोरवाल समाज द्वारा 17 सितंबर को भगवानदास रीछावरा की स्मृति में सुबह 10 बजे मेहता नेत्रालय पर नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पंजीयन कराना होगा। चयनितों को मोतियाबिंद ऑपरेशन लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। डॉ. संजीव मेहता सेवाएं देंगे। जानकारी सचिव मुकेश जैन ने दी।
पर्यायवाचीसम्मोचारित प्रतियोगिता
मंदसौर | शासकीयकन्या महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह अंतर्गत पर्यायवाची सम्मोचारित प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान रानी बसंतीलाल चौहान, द्वितीय गायत्री नागेश शर्मा तृतीय स्थान पायल पोरवाल को मिला। प्राचार्य डॉ. पीएल पाटीदार, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. उमा गगरानी सहित सदस्य मौजूद रहे।
निर्मलसमाज स्थापना के लिए संग