- Hindi News
- जागे जिम्मेदार, नपा टीम पहुंची, नाली सुधारी
जागे जिम्मेदार, नपा टीम पहुंची, नाली सुधारी
जागे जिम्मेदार, नपा टीम पहुंची, नाली सुधारी
मंदसौर | नयापुराजैन मंदिर के समीप खुली नाली और बारिश के जल जमाव को लेकर बढ़ रही परेशानी को लेकर नपा अमला जागा। नयापुरा जैन मंदिर के समीप की समस्या को भास्कर में प्रकाशित करने के बाद नपा टीम मौके पर पहुंची। सोमवार को नपा टीम ने खतरनाक स्थिति में खुली नाली को ढंकने और उसे सुधारने का काम शुरू किया। स्वास्थ्य अधिकारी केजी उपाध्याय ने बताया नाली को ढंका जाएगा जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो। साथ ही बारिश के पानी की निकासी भी की जाएगी।