पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेन कार्ड के विरोध में बंद रहा सराफा

पेन कार्ड के विरोध में बंद रहा सराफा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराफा दुकान से 2 लाख से ज्यादा की खरीदी पर पेन कार्ड अनिवार्यता के विरोध में देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में मंदसौर में बुधवार को कारोबार बंद रहा। व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। एक दिन की हड़ताल से नगर में 80 लाख और जिले में 2 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। दोपहर तक दुकानों में ताले लगे रहे। इसके बाद सभी व्यापारी सराफा बाजार एकत्रित हुए। दोपहर 12 बजे व्यापारियों ने पेन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में नारेबाजी की। केंद्र सरकार, वित्त मंत्री से आभूषण खरीदी के लिए पेन कार्ड अनिवार्य करने के नियम को वापस लेने की मांग की। सराफा कारोबारी राजेंद्र पोरवाल, अजय बाकलीवाल, अशोक सोनी, उमेश पारीख, राजीव मेहता, विनोद मेहता, संजय जैन, मनीष पोरवाल, पंकज जैन, अनूप मुरडिया, संजय जगराता सहित अन्य शामिल हुए।

कारोबार बंद कर नारेबाजी करते सराफा व्यवसायी।

खबरें और भी हैं...