एलवी महादेव में जिला सरकार ने दो घंटे में आठ प्रस्तावों पर लिए फैसले
नमकीन, फल-फूल-सब्जी, मसाला-औषधि क्लस्टर मंजूर
मंदसौर | खंडवा के टूरिस्ट स्पॉट हनुवंतिया में जिस तरह राज्य कैबिनेट की बैठक हुई थी उसी तर्ज पर एलवी महादेव में हुई जिला योजना समिति की बैठक हुई। नमकीन, फल, फूल-सब्जी, मसाला व औषधि क्लस्टर निर्माण को मंजूरी दी गई। बुधवार को करीब 46 किमी दूर एलवी महादेव में बैठक करीब 2 घंटे चली। 8 प्रस्तावों की 103 पेज की बुकलेट थी। मंदसौर में प्रस्तावित टर्मिनल मार्केट बनाने के कांसेप्ट प्लान को सहमति दी गई। जिले की प्रमुख रोड को जिला मार्ग में बदलने का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक के बाद अधिकारियों ने चंबल में बोटिंग भी की। पढ़े पेज 14 भी
‘सही काम करेगा उसकी शिकायत तो होगी ही’
सीएमएचओ डॉ. मेहता का कहना है जो सही काम करेगा उसकी शिकायत तो होगी ही। पिछले दिनों गलत नियुक्तियों में मैंने नोटिस जारी किए थे, भला मैं कहा गलत था। ऐसे मामलों में मेरी शिकायतें हुई। मैं नियमानुसार ही काम कराऊंगा।
सीएमएचओ की शिकायत प्रभारी मंत्री से की
विधायक सिसौदिया ने बताया अस्पताल संबंधी व्यवस्थाओं पर सीएमएचओ डॉ. एके मेहता नहीं सुनते। मंत्री जोशी ने सीएमएचओ डाॅ. मेहता से 15 दिन में जवाब मांगा। हिदायत दी कि जनप्रतिनिधियों की बात को गंभीरता से सुने और अमल हो।
प्रभारी मंत्री बोले-अगले दिनों में आप देखें रिजल्ट
मंदसौर में हत्याकांड, प्राॅपर्टी विवाद के बढ़ते मामलों पर जिला प्रभारी मंत्री जोशी ने कहा कई लोगों को चिन्हित किया है। राजस्थान क्षेत्र के अपराधियों की दखल में वाचिंग की जा रही है। सबूत की दिशा में काम हो रहा है। अगले दिनों में सभी को रिजल्ट देखने को मिलेंगे।
गांधीसागर बांध के पानी से घिरे एलवी महादेव परिसर में बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों ने बोटिंग भी की। फोटो-संजय जैन