पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृमिनाशक गोली से बालक बीमार, शरीर पर लाल निशान

कृमिनाशक गोली से बालक बीमार, शरीर पर लाल निशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मंदसौर/टकरावद

कृमिनाशक गोली से इरली में बालक की तबीयत बिगड़ गई। उसके शरीर पर लाल निशान हुए। पेट दर्द के बाद उपचार कराया। ने बुधवार को स्कूलोें में विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवा खिलाई। इरली के माध्यमिक विद्यालय की 7 वीं के छात्र बीजू (12) पिता हीरालाल बंजारा ने दोपहर 12.45 बजे कृमिनाशक दवा ली। दोपहर 3.45 बजे उसके शरीर पर लाल रंग के दाने पड़ने लगे और पेट में जोर से दर्द हुआ। शिक्षक परमानंद पाटीदार ने एंबुलेंस पर सूचना दी। उसे जिला अस्पताल रैफर किया। कृमिनाशक दवा प्रोजेक्ट इंचार्ज डॉ. राजेश सिसौदिया ने बताया बालक की तबीयत 2 दिन से खराब थी। अन्य दवा के बाद कृमिनाशक लेने से रिएक्शन हुआ।

बीजू

खबरें और भी हैं...