सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायल
मंदसौर | महू नीमच फोरलेन पर पीजी कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात 11.25 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से इंद्रा कॉलोनी निवासी पृथ्वीराज पिता हरदेव (65) घायल हो गया। सूचना पर एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज चल रहा है।
आमने सामने टकराई बाइक दो घायल-ग्राम करोली के पास बुधवार रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उदयपुर रैफर किया गया। पुलिस ने बताया बुधवार रात 9.25 बजे वायडीनगर थाने के ग्राम करोली के पास दो बाइक भिड़ी घटना में बाइक सवार करोली निवासी महेंद्र पिता चैनसिंह राजपूत (37) एवं रेवास देवड़ा निवासी नंदलाल पिता नानालाल कुमावत (40) घायल हो गया। एंबुलेंस 108 दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार हुआ दोनों को उदयपुर रैफर किया गया।