पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवना घाट पर नहाना धोना पड़ रहा बटुकों को

शिवना घाट पर नहाना-धोना पड़ रहा बटुकों को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | पशुपतिनाथ मंदिर समिति द्वारा संचालित संस्कृत पाठशाला में जलसंकट गहरा गया है। अनुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा चंदरपुरा रोड के चौड़ीकरण के दौरान काम के दौरान 25 दिन पहले पाइप लाइन टूट गई थी। रोड क्राॅस करते हुए पाइप लाइन होने से पाठशाला में नई सड़क खोदकर जलप्रदाय पाइप डालने की अनुमति नहीं मिल रही है। सोमवार काे मंदिर समिति की बैठक में यह मुद्दा उठा था। इसमें नपा काे कहा था कि वे संस्कृत पाठशाला में जल प्रदाय व्यवस्था करें। फिलहाल दो दिन छोड़कर टैंकर बुलाकर पानी का इंतजाम हो रहा है। पानी की कमी के कारण बच्चों को कपड़े धाेने व स्नान करने शिवना घाट पर जाना पड़ रहा है। मंदिर समिति सचिव व एसडीएम श्रवणकुमार भंडारी ने बताया नपा को जलप्रदाय व्यवस्था के लिए कहा है। पाइप लाइन की समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...