रेवास देवड़ा रोड पर विंड कंपनी उपकरणों में आग
मंदसौर | रेवास देवड़ा रोड स्थित विंड कंपनी के उपकरणों में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आग मंगलवार सुबह 11 बजे परिसर में रखे पंखे में लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वायडीनगर टीआई किशोर पाटनवाला ने बताया सूचना पर जवान भेजा था। जनहानि जैसी बात नहीं है। फिर भी जांच करवाएंगे।
फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर