पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सदस्य पहुंचे जिम्मेदारी संभालने

सदस्य पहुंचे जिम्मेदारी संभालने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीआईसी सदस्य के नामों की सोमवार को घोषणा के बाद मंगलवार को चार पीआईसी सदस्य नपा पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। ढोल-ढमाकों के साथ समर्थकों के साथ पहुंचे पीआईसी सदस्यों ने नाम तय होते अपना काम शुरू कर दिया। अभी तीन सदस्यों ने जिम्मेदारी नहीं संभाली नहीं है।

पीआईसी के लोक निर्माण समिति प्रभारी मुकेश खमेसरा, जलकार्य समिति प्रभारी पुलकित पटवा, स्वच्छता समिति प्रभारी विनोद डगवार, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी विक्रम भैरवा ने मंगलवार को नपा कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार, नपा उपाध्यक्ष सुनील जैन, पार्षद संध्या शर्मा, दीपिका जैन, सुभाष गढ़वाल, अनिल मालवीय, रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन प्रीतेश चावला सहित अन्य मौजूद थे।

दो प्रभारी आज ग्रहण करेंगी पदभार

राजस्व व वित्त समिति प्रभारी सुनीता बाहेती बुधवार सुबह 10.30 बजे पदभार संभालेगी। वे मंगलवार को अन्य पीआईसी सदस्यों के पदभार के दौरान नपा कार्यालय पर मौजूद थीं लेकिन दायित्व नहीं संभाला। योजना, यातायात प्रभारी लिखिता गौड़ द्वारा बुधवार काे ही सुबह 11.30 बजे पदभार संभाला जाएगा।

लोक निर्माण समिति सभापति खमेसरा, नपाध्यक्ष बंधवार व स्वच्छता समिति सभापति डगवार को बधाई देते समर्थक।

पदग्रहण
रजवानिया बोले- अभी चल रहा पंचक
शहरी गरीबी उपशमन विभाग प्रभारी श्रवण रजवानिया का कहना है वे पदभार नहीं संभालेंगे। पंचक चल रहा है। दायित्व देना नपा अध्यक्ष का अधिकार क्षेत्र है। राजी-नाराजी जैसी कोई बात नहीं है। वे शुक्रवार को अपना दायित्व संभालेंगे। इस दिन बसंत पंचमी भी है।

खबरें और भी हैं...