सेवा प्रदाताओं को भी जोड़ा जाएगा जागरूकता अभियान से
पिछले दिनों बाल विवाह की स्थिति देखते हुए विवाह आयोजनों में सेवा प्रदान करने वाले लोगों को जागरूकता अभियान से जोड़ने के निर्देश कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने दिए है।
बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने बताया सोमवार रात खानपुरा क्षेत्र में एक बाल विवाह रुकवाया। 15 दिनों में दूसरी घटना देखते हुए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा बाल विवाह रोकने को लेकर सेवा प्रदाताओं को जागरूक करने काे लेकर अभियान चलाया जाएगा।