अभा प्राचार्य सम्मेलन में मंदसौर विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे देराश्री
मंदसौर | 11 से 14 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित अभा प्राचार्य सम्मेलन में सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई स्कूल के प्राचार्य राघवेंद्र देराश्री मंदसौर विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। सम्मेलन विद्या भारती अभा शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया है। जिला प्रचार प्रसार प्रमुख भेरूलाल कनेरिया ने बताया सम्मेलन में शिक्षा में गुणवत्ता एवं नई राष्ट्रीय नीति पर देश के 527 जिलों में विद्या भारती के 700 हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्य, एनसीईआरटी, सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी व शिक्षाविद विचार व सुझाव रखेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सीधे संवाद करेंगी।