चार माह बाद भी बेटे के हत्यारे को नहीं पकड़ सके
चार माह बाद भी पुलिस मेरे बेटे के हत्यारों को ढूंढ नहीं पाई। मेरे पास न रुपए है और न राजनीतिक पावर। पुलिस मेरे बेटे के हत्यारों को जानबूझ कर नहीं पकड़ रही है। यह फरियाद लेकर मंगलवार दोपहर मर्दानी मोहल्ला की अफसाना पति अनवर एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने बताया 10 अक्टूबर 2015 को नालछा माता मंदिर के पास बेटे फिरोज की लाश मिली। पुलिस ने हत्या का प्रकरण भी दर्ज किया लेकिन अब तक किसी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, महेंद्र गुर्जर ने भी एसपी शर्मा से मुलाकात की। एसपी वर्मा ने उन्हें बताया जांच चल रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
मां ने एसपी से लगाई गुहार