जनसुनवाई में 88 आवेदन
मंदसौर | कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई में जिलेभर के 88 आवेदन आए। कलेक्टर स्वतंत्रकुमार सिंह ने आवेदन प्राप्त कर समुचित कार्रवाई के लिए विभाग प्रमुखों की ओर प्रेषित किया। इसमें निजी भूमि पर अतिक्रमण, भूमि विवाद, बीमारी सहायता, आपसी विवाद जैसे आवेदन थे। जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड़, संयुक्त कलेक्टर साधूलाल प्रजापति, एसडीएम श्रवणकुमार भंडारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।