राजस्व वसूली को लेकर नपा अध्यक्ष ने ली बैठक
मंदसौर | नगरपालिका के राजस्व की वृद्धि को लेकर नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार ने बैठक ली। राजस्व विभाग की बैठक में कर वसूली में तेजी लाने को कहा। सीएमआे हिमांशु भट्ट ने बकाया वसूली में किसी तरह की कोताही नहीं करने को कहा। नपा उपाध्यक्ष सुनील जैन, राजस्व व वित्त समिति सभापति सुनीता बाहेती, नपा सहायक यंत्री सुधीर जैन, प्रभारी राजस्व अधिकारी अशोक रामावत सहित अन्य मौजूद थे।