सहायक सचिवों ने दिया सांसद को ज्ञापन
मंदसौर | पंचायत सहायक सचिव व मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी संघ ने मंगलवार को सांसद सुधीर गुप्ता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन नियमितिकरण की मांग की। भाजपा नेता मुकेश गोस्वामी भी मौजूद थे। वाचन सुखदेव वसीठा ने किया। जनपद कार्यालय पर दिए जा रहे धरने में बड़ी संख्या में कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे। धरने में सुनील राठौर, वीरेंद्र पाटीदार, संजय सेठिया, मनोज चौधरी, राजेश पोरवाल सहित अन्य मौजूद थे।