कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल
भास्कर संवाददाता | पिपलियामंडी
कार की टक्कर से मंगलवार दोपहर को बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को बामनखेड़ी (खाचरोद) निवासी प्रहलाद पिता भागीरथ शर्मा भाई प्रकाश के साथ बाइक (एमपी 13जीएम 8915) से मंदसौर की ओर जा रहा था। दोपहर 3 बजे गायत्री शक्तिपीठ के पास पीछे से आ रही कार (एचआर 26 सीपी 4493)ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में दोनों घायल हो गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ। कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।