राष्ट्रीय ओपन बॉस्केटबाल में विजेता
मंदसौर | तमिलनाडु के पांडिचेरी में हुई राष्ट्रीय बॉस्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में नगर की प्रतिभा रोहित पिता प्रवीण तंवर ने बाजी मारी। उन्होंने विजयी ट्राफी पर कब्जा जमाया। रोहित का चयन आरआरबी क्लब रतलाम कार्पोरेशन से हुआ था, उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ से आए खिलाड़ियों को हराकर बॉस्केटबाल प्रतियोगिता जीती।