मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण शुरू
मंदसौर | मिशन इंद्रधनुष के तहत तय 26 पाइंटों पर टीकाकरण शुरू हुआ। सीएमएचओ डॉ. एके मेहता ने बताया विकासखंड स्तर पर जनजागरूकता रैली निकली। कम्युनिटी बैठक के माध्यम से टीकाकरण का महत्व बताया और बताया 7 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीका जरूरी है। नोडल अधिकारियों ने शाम को फीड बैक दिया। डॉ. मेहता ने बताया 18 फरवरी तक जिले में 718 सत्र किए जाएंगे ताकि शिशु मृत्यु दर व मातृ मृत्यु दर को कम किया जा सके। गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण होगा।