एलवी महादेव परिसर में आज जियोस की बैठक
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार को हनुवंतिया में एकत्र कर बैठक की जो परंपरा शुरू की उसे आगे बढ़ाते हुए शहर की जिला सरकार की बैठक शहर मुख्यालय से 46 किमी दूर सीतामऊ विकासखंड के एलवी महादेव में बुधवार को होगी। चंबल शिवना और रेतम की त्रिवेणी पर स्थित एलवी महादेव मंदिर पर होने वाली जियाेस बैठक का मुख्य फोकस पर्यटन विकास ही है।
कलेक्टर स्वतंत्रकुमार सिंह ने बताया जिला योजना की समिति की बैठक प्रभारी मंत्री दीपक जोशी की अध्यक्षता में एलवी में होगी। बैठक के बाद चंबल नदी में बोटिंग होगी। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, मसाला सेक्टर विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, सिंचाई जैसी योजनाओं पर विचार होगा। 50 लाख से ज्यादा की योजनाओं की प्रगति पर विचार होगा।
6 घंटे से ज्यादा समय रहेंगे प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री जोशी सुबह 11 बजे जिला योजना समिति की बैठक में पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3 बजे मंदसौर में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से मिलेंगे। शाम 4 बजे सर्किट हाउस पर आम लोगों से मिलेंगे। शाम 5.30 बजे नगरी में मुख्यमंत्री सड़क का लोकार्पण, अजा बस्ती में मांगलिक भवन का शिलान्यास, 500 शौचालय निर्माण की आधारशिला रखेंगे।