दूषित भोजन खाने से 35 ग्रामीण हो गए बीमार
पूर्व सरपंच की बेटियों के विवाह समारोह पर था भोज
भास्कर संवाददाता | मंदसौर
गंगाखेड़ी में पूर्व सरपंच की बेटियों के विवाह समारोह में दूषित भोजन से 35 ग्रामीण बीमार हो गए। बीमारों में अधिकांश महिलाएं हैं। उल्टी-दस्त के चलते मंगलवार रात 10.50 बजे उन्हें सीतामऊ अस्पताल लाया गया, जहां इलाज हुआ। मंगलवार रात गंगाखेड़ी पूर्व सरपंच अंबाराम की दो बेटियों की शादी थी। भोजन करने के बाद रात 10 बजे ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की परेशानी शुरू हो गई। ग्रामीण व परिजन प्रभावितों को सीतामऊ अस्पताल लाया गया। जहां बीएमओ एसजी सूर्यवंशी, डॉ. वीके सूरा व डॉ. किशोर पाटीदार ने इलाज किया।