द्वारपालों ने रोका सुदामा को
बालागंज में हो रही भागवत का विराम
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
बालागंज में हो रही भागवत कथा में शनिवार को द्वारपालों ने सुदामा को रोका तो भगवान श्रीकृष्ण दौड़े चले आए। कथा समापन पर श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग पर श्रद्धालु आस्था से झूम उठे। बालसंत बालकृष्ण महाराज ने कथा में कहा प|ी के आग्रह पर सुदामा मित्र श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे। उन्हें द्वार पर रोक लिया। इस दौरान अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो.. भजन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। कथाकार बालकृष्ण महाराज का सम्मान भेरूलाल रैकवार परिवार ने किया। कथा समापन पर बैरागी परिवार ने यज्ञ किया। अशोक रैकवार, पंकज रैकवार, बंकट हप्पा, ईश्वर चंदेल, लोकेंद्र मंगल बैरागी, महेश मोदी, मंगल राया, रमेश लक्षकार, अंकित लक्षकार, अजय लक्षकार अन्य मौजूद थे।
कथा के दौरान सुदामा के पांव धोने का प्रसंग दिखाते भक्त।