नपा अध्यक्ष पहुंची इंदिरा नगर
मंदसौर| वार्ड2 स्थित इंदिर कॉलोनी में भोलेनाथ मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद नपा अध्यक्ष कुसुम गुप्ता मौके पर पहुंचीं। नपा अध्यक्ष ने नागरिकों से चर्चा की। निष्पक्षता से कार्रवाई का भराेसा दिया। पीआईसी सदस्य उमेश पारीख, पार्षद न्याज मोहम्मद, विजय शर्मा क्षेत्रवासी मौजूद रहे।