40 लाख में होगा डामरीकरण
मंदसौर| जनकूपुराक्षेत्र में शुक्ला चौक से गणपति चौक, बड़ा चौक, धानमंडी तक मुख्य मार्ग के डामरीकरण का भूमिपूजन शनिवार को विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने किया। नपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता, प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, पीआईसी सदस्य ओमप्रकाश सोनी, उमेश पारीख, राजेश पालीवाल थे। मुख्य मार्ग का डामरीकरण नपा द्वारा 40 लाख से होगा। गणपति चौक से मदारपुरा फाटक तक 7 लाख के सीसी का भूमिपूजन भी हुआ।