इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा महू
मंदसौर| मंदसौर-नीमचजिले के सैनिक परिवारों को उपचार के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक महू नहीं जाना होगा। सुविधा उन्हें उज्जैन में ही उपलब्ध हो जाएगी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवा निवृत्त विंग कमांडर डॉ. राजेश निगम ने बताया उज्जैन क्लिनिक पर गंभीर बीमारियों के परीक्षण उपचार की व्यवस्था है।