- Hindi News
- नगरपालिका सभागृह से निकाला चल समारोह, उमड़े संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता
नगरपालिका सभागृह से निकाला चल समारोह, उमड़े संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता
श्रम संगठनों ने निकाला चल समारोह
श्रमके आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की जयंती भारतीय मजदूर संघ ने मनाई। नपा सभागृह में मुख्य समारोह हुआ। रैली को सांसद सुधीर गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। नपा मुख्य द्वार से निकली रैली नगर भ्रमण के बाद नपा सभागृह पहुंची।
नपा सभागृह में अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। अध्यक्षता विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने की। विशेष अतिथि नपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता, भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष कानसिंह चौहान, विभाग प्रमुख दिलीप मेहता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष हेमलता शर्मा उपस्थित थी। जितेंद्र रामावत ने श्रम गीत प्रस्तुत किया। स्वागत जिला अध्यक्ष श्रवणकुमार त्रिपाठी, सचिव गोविंदसिंह सिसौदिया, उपाध्यक्ष अशोक रामावत, चंद्रकांत शर्मा, चतुर्भुज परिहार, शिवनारायण भावसार, मप्र राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय कोषाध्यक्ष अशोकसिंह शक्तावत, अनिलकुमार शर्मा, रामभरोसे चौहान अन्य मौजूद थे।
रैली में शामिल विभिन्न विभागों के कर्मचारी।
विश्वकर्मा जयंती