- Hindi News
- दुबई सरकार को शिकायत के डर से भाई को ही रास्ते से हटाने की रची साजिश
दुबई सरकार को शिकायत के डर से भाई को ही रास्ते से हटाने की रची साजिश
रस्सीव्यापारी पर हुए प्राणघातक हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दुबई से काम छोड़कर मंदसौर आए रस्सी व्यापारी से लेन-देन को लेकर हुए विवाद की शिकायत दुबई सरकार को करने के डर से चचेरे भाई ने भाई को रास्ते हटाने की साजिश रची और मंदसौर में रह रहे भाई की मदद से वारदात कराई। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन फरार हैं। इनमें दुबई में रहने वाला चचेरा भाई भी शामिल है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से चार आरोपियों को 19 सितंबर के लिए न्यायिक हिरासत में और एक आरोपी दुर्गेश को पुलिस रिमांड पर दिया।
एसपी मनोहरसिंह वर्मा ने बताया 10 सितंबर को रात 9.45 बजे दो बाइक सवारों ने सिंधी कॉलोनी निवासी रस्सी व्यापारी लीलाराम होतवानी पर फायर किया था। गोली लीलाराम के गाल पर लगी। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें उदयपुर रैफर किया गया। वारदात के बाद नाकाबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को जावरा से हिरासत में लिया था। उनकी निशानदेही पर लीलाराम के चचेरे भाई मंदसौर निवासी जयराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
बापबना आरोपी, बेटा बाहर - समाजजनने एएसपी सुनील मेहता को आवेदन देकर घटना के पीछे दुबई निवासी चंदन उसके बेटे कमल पर शंका जताई थी। पुलिस ने चंदन को आरोपी बनाया लेकिन कमल को छोड़ दिया। एसपी ने बताया घायल के बयान नहीं हुए हैं। यदि घायल कमल का भी नाम लेता है तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा।
तीसरीबार में बढ़ी सुपारी की राशि - वारदातमें तीसरी बार में सुपारी की राशि आरोपियों ने बढ़ाई थी। इसमें पहले दो बार 1 लाख रुपए में हमला हुआ। इसके बाद तीसरे हमले से पहले ढाई लाख रुपए और लिए गए।
रस्सी व्यापारी गोलीकांड के आरोपी।
यह कहानी आई सामने
जयराम ने पुलिस को बताया लीलाराम 20 साल से दुबई में उसके भाई चंदन की कपड़े की दुकान पर काम कर रहा था। 10 लाख रुपए को लेकर दोनों में विवाद हो गया और लीलाराम मंदसौर लौट आया। दो माह पहले चंदन शादी में शामिल होने मंदसौर आया तो उसने लीलाराम को 8 लाख रुपए देकर समझौता भी कर लिया। इसके बाद दुबई के सख्त कानून को देखते हुए शिकायत के डर से चंदन ने लीलाराम को मरवाने की साजिश रची। चंदन लीलाराम की हत्या कराने के लिए 10 लाख रुपए देने को तैयार था। उसने 5 लाख रुपए बतौर एडवांस जयराम को दिए। जयराम ने अजयसिंह उर्फ रज्जू कुशवाह से बात की