- Hindi News
- अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
मंदसौर-मनासामार्ग पर सोमवार शाम दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया है। शाम 4.30 बजे मनासा से खरीदी कर सुरेश पिता छगनलाल मेघवाल (30 ) और भरत पिता मोहनलाल मेघवाल (31) बाइक से शेषपुर जा रहे थे। शाम 5 बजे मंदसौर- मनासा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर मारकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घायलों काे तत्काल सरकारी अस्पताल मनासा लाए। डॉ बीएल भायल, डॉ आरके जोशी और डॉ.अजय दंडोतिया ने घायलों का उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल रैफर किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरकारी अस्पताल में घायलों का उपचार करते डॉक्टर।