पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाह के लिए दक्षिण क्षेत्र से लाना पड़ रहीं लड़कियां

विवाह के लिए दक्षिण क्षेत्र से लाना पड़ रहीं लड़कियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मल्हारगढ़

देशकी आबादी का 25 फीसदी हिस्सा वैश्य समाज है, मगर इस अनुपात को देखा जाए तो संसाधनों में वैश्य समाज का उतना नियंत्रण और प्रबंधन नहीं है। संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। हम देख रहे हैं कि परिवार टूट रहे हैं, गलत संगतियों से निराशा हो रही है। दक्षिण क्षेत्र से लड़कियां लाकर विवाह करना पड़ रहा है। हम जागृत नहीं होंगे तो कैसे काम चलेगा।

यह बात सांसद सुधीर गुप्ता ने कही। वे मांगलिक भवन में आयोजित वैश्य समाज की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा 11 12 अक्टूबर को मंदसौर में वैश्य समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन को ऐेतिहासिक बनाना है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने चतुर्थ राष्ट्रीय नि:शुल्क वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन की रूपरेखा बताई। कमल अजमेरा, राजेंद्र अग्रवाल, सूरजमल अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, चौथमल विजयवर्गीय, राधेश्याम मुजावदिया, कृष्णप्रकाश अग्रवाल, विमल मोदी, अशोक दक भी मौजूद थे।

बैठक में मौजूद समाजजन। इनसेट- संबोिधत करते सांसद।