पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस बार प्रॉपर्टी 25 प्रतिशत महंगी करने की हो रही है तैयारी

इस बार प्रॉपर्टी 25 प्रतिशत महंगी करने की हो रही है तैयारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | 1 अप्रैल से लागू होने वाले संपत्तियों के रजिस्ट्रीकरण की नई दर तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीयन विभाग नए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। पंजीयन शुल्क 0 से 25 % तक वृद्धि प्रस्तावित की जा रही है। शहर के बजाए कॉलोनी क्षेत्र की भूमि, भवन की रजिस्ट्री महंगी हो सकती है। प्रारंभिक स्तर पर प्रस्तावों को 20 फरवरी तक अंतिम रूप दिया जाएगा। अंतिम निर्णय जिला मूल्यांकन समिति करेगी। 2013-14 और 2014-15 में 10% की वृद्धि ही की थी। शहर में जमीन के पंजीयन की नई गाइड लाइन काे लेकर विभागीयस्तर पर तैयारी को इसी माह अंतिम रूप दिया जाएगा। जो प्रस्ताव तैयार हुए शहरी क्षेत्र की जमीनों पर औसत 5% गाइड लाइन बढ़ेगी। दूरदराज की कॉलोनियों में 20 से 25% बढ़ सकती है। कृषि भूमि को लेकर 10 % तक बढ़ने की संभावना है।

(यह मुख्य मार्ग की गाइड लाइन है। क्षेत्र की भीतरी, मध्यम, आंतरिक स्थिति के अनुसार गाइड लाइन निर्देशिका में अंतर हो सकता है।)

नोट भाव (रुपए प्रति वर्ग मीटर)

20 फरवरी बाद बैठक
जिला पंजीयन पीपी शुक्ला ने बताया 2016-17 के लिए नई गाइड लाइन के प्रस्ताव बन रहे हैं। प्रारंभिक स्तर पर एसडीएम लेवल पर प्रस्ताव बन रहे हैं। मंदसौर के पांचों विकास खंड से कृषि, आवासीय, औद्योगिक जमीनों की वर्तमान गाइड लाइन और प्रस्तावित गाइड लाइन के प्रस्ताव मांगे हैं। संभवत: 20 फरवरी तक ये तैयार हो जाएंगे। इसके बाद जिला मूल्यांकन समिति के समक्ष रखेंगे। जिला मूल्यांकन समिति अंतिम निर्णय लेगी। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड, भोपाल को अनुमोदन के लिए भेजेंगे। इसके बाद लागू होगी।

ऐसे तय होता पंजीयन
शहरी क्षेत्र में संपत्ति के बाजार मूल्य का 7.125 प्रतिशत

ग्रामीण क्षेत्र के लिए संपत्ति क बाजार मूल्य का 6.125 प्रतिशत

मुद्रांक के रूप में पंजीयन शुल्क का 0.8 प्रतिशत जोड़ा जाता है।

ऐसे तय होती है गाइड लाइन
जमीनों की गाइड लाइन जिला मूल्यांकन समिति द्वारा प्रस्तावित है। अध्यक्ष कलेक्टर होता है। सदस्य अधीक्षक भू अभिलेख, सीएमओ, जिला पंचायत सीईओ, जल संसाधन विभाग और लोक निर्माण के कार्यपालन यंत्री सहित अन्य अधिकारी होते हैं। मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार नई दर तय करने के बाद आपत्ति बुलाई जाती है। इसके बाद राज्य शासनस्तर पर अंतिम निर्णय होता है।

यह है वर्तमान स्थिति

क्षेत्र आवासीय व्यावसायिक
नई आबादी 38 हजार 50 हजार

कालाखेत 90 हजार 1 लाख 20 हजार

नयापुरा 30 हजार 55 हजार

बस स्टैंड 80 हजार 1 लाख 10 हजार

नीमचौक(शहर) 12200 20 हजार

अभिनंदन नगर 6 हजार 21 हजार

रामटेकरी 16 हजार 35 हजार

संजीत रोड 12 हजार 30 हजार

बायपास 55 हजार 1 लाख

नई गाइड लाइन में शहर के बजाय कॉलोनी क्षेत्र में ज्यादा वृद्धि संभावित
खबरें और भी हैं...