रखें ध्यान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
शहर की सफाई और स्वच्छता को लेकर नपा कर्मचारियों द्वारा जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाना होगी। सफाई दरोगा अपने क्षेत्र का लगातार निरीक्षण करें। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा।
यह बात नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार ने स्वच्छता समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी को प्रयास करना होंगे। सफाई कर्मचारियों की टीम बनाकर विशेष अभियान चलाया जाए ताकि सफाई को लेकर शिकायत नहीं रहे। नगरपालिका द्वारा विशेष अभियान चलाकर 4 वार्डों के मुख्य मार्गो की सफाई की जाएगी। इसके लिए सोमवार से अभियान शुरू होगा। उपाध्यक्ष सुनील जैन, स्वच्छता समिति प्रभारी विनोद डगवार, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी केजी उपाध्याय सहित समिति सदस्य मौजूद थे।
बंधवार ने किया भ्रमण
नपा अध्यक्ष ने वार्ड 35 नरसिंहपुरा में भ्रमण कर पेयजल व सफाई व्यवस्था को देखा। नपा उपाध्यक्ष सुनील जैन, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी विक्रम भैरवा साथ थे। दरोगाओं को सफाई के बाद कचरा तत्काल हटाने को कहा। जलप्रदाय व्यवस्था को लेकर नपा अधिकारियों से ध्यान देने को कहा।
बुगलिया नाले की होगी सफाई - नपा द्वारा शनि मंदिर से प्रतापगढ़ पुलिया पर बुगलिया नाले का विशेष सफाई अभियान शुरू होगा। नाले में जमा गाद, कचरा और जलकुंभी निकाली जाएगी। कार्ययोजना बनाने को कहा है।
पीआईसी सदस्य रजवानिया ने संभाला पदभार
मंदसौर शहरी उप शमन विभाग प्रभारी श्रवण रजवानिया ने शुक्रवार का नपा कार्यालय पहुंचकर सुबह 11.30 बजे पदभार संभाल लिया। अध्यक्ष बंधवार, नपा जैन सहित अन्य पीआईसी सदस्य मौजूद थे।