पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने लांस नायक हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस ने लांस नायक हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लांस नायक हनुमनथप्पा को कांग्रेसजन ने शुक्रवार रात गांधी चाैराहे पर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्र के लिए उनके द्वारा दी सेवाओं का स्मरण किया। तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर, अनिल संचेती, ब्लाॅक अध्यक्ष हनीफ शेख, प्रतीक डोसी, दीपकसिंह चौहान, जगदीपसिंह राजपूत, शैलेंद्र जोशी, तरुण शर्मा समेत पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज श्रद्धांजलि सभा - दशपुर जागृति संगठन द्वारा सियाचिन शहीदों को शनिवार शाम 7 बजे रोम टावर के बाहर श्रद्धांजलि दी जाएगी। संगठन संरक्षक राजाराम तंवर, रवींद्र पांडे ने बताया शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठन शामिल होंगे।

गांधी चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसजन।

मंदसौर | हनुमनथप्पा की शहादत को नमन करते हुए मंदसौर प्रेस फोटोग्राफर संघ ने गांधी चौराहा पर सलाम किया। संघ सदस्यों ने कहा हनुमनथप्पा देशवासियों के दिल में हमेशा अमर रहेंगे। संघ अध्यक्ष पंकज परमार, सचिव नरेंद्र ब्रजवानी सहित अन्य मौजूद थे। लायनेंस क्लब ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। क्लब अध्यक्ष मनीषा मंडवारिया, सचिव मंगला बाहेती मौजूद थीं।

शहीद हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि
किया याद
खबरें और भी हैं...