छात्रवृत्ति 25 तक कर सकते हैं आवेदन
मंदसौर | शैक्षणिक सत्र 2013-14 एवं 2014-15 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जिन विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन निरस्त हुए थे, वे फिर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 25 फरवरी तक मंजूर किए जाएंगे। आवेदक आवेदन पुन: लॉक कर उसकी हार्डकॉपी संबंधित शैक्षणिक संस्था में जमा करा सकते हैं।