पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेलमेट बिना पेट्राेल नहीं देने के कलेक्टर के संचालकों को आदेश

हेलमेट बिना पेट्राेल नहीं देने के कलेक्टर के संचालकों को आदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेलमेट को लेकर यातायात विभाग ने सख्त शुरू की। शुक्रवार को महू नीमच फोरलेन पर 2 घंटे चली चालानी कार्रवाई में 40 लोगों के चालान बनाए। खास बात यह है कि कार्रवाई में 3 जवान व 1 अधिकारी का भी चालान बनाया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे यातायात पुलिस ने वन विभाग के सामने कार्रवाई की। वायडीनगर थाने में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र व एसपी ऑफिस स्टेनो शाखा में पदस्थ एएसआई रवींद्र सोलंकी के हेलमेट नहीं पहनने को लेकर चालान बनाए। अलावा वायडीनगर थाने में पदस्थ दो आरक्षकों के भी चालान बनाए। यातायात प्रभारी पुष्पा चौहान ने बताया दोपहर 12 बजे तक चली कार्रवाई में 40 लोगों पर करीब 9 हजार रुपए के चालान बनाए।

पुलिस कर्मियों की रसीद काटकर रुपए वसूल करते यातायात प्रभारी।

संचालक हेलमेट बिना न दंे पेट्रोल
कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया बिना हेलमेट बाइक सवारों को पंप पर पेट्रोल नहीं देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

एसपी ने कहा : अब सख्ती करेंगे
एसपी मनोज शर्मा का कहना है यातायात विभाग को नियमित कार्रवाई के लिए कहा है। सख्ती करेंगे। आम आदमी से लेकर कर्मचारी और जवान सभी के लिए हेलमेट अनिवार्य है। पुलिस अधिकारी व जवानों को भी नहीं बख्शा है।

खबरें और भी हैं...