महाघंटा अभियान की दान यात्रा कल
पशुपतिनाथ मंदिर में 2100 किलो का महाघंटा लगाने के लिए पीतल दान यात्रा रविवार को निकाली जाएगी। सिद्धचक्र विहार से निकलने वाली यात्रा में नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार सहित अन्य वरिष्ठजन भागीदारी करेगे। महाघंटा जनजागरण अभियान यात्रा के शुरू में सुबह 9.30 बजे सिद्धेश्वर महादेव मंदिर हनुमान नगर में पूजन होगा। नपाध्यक्ष बंधवार सहित राजस्व समिति प्रभारी सुनीता बाहेती, पार्षद अंगूरबाला कर्नावट, दिग्गपालसिंह भाटी, राघवेंद्रसिंह तोमर, देवेंद्र शर्मा सहित अन्य द्वारा किया जाएगा। यात्रा सिद्धचक्र विहार, हनुमान नगर, नरसिंह घाट अखाड़ा, कुमावत धर्मशाला कृष्णनगर क्षेत्र में भ्रमण करेगी।