दिनचर्या में ले आएं यातायात नियम
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें। सरकार ने इंतजाम किए हैं कि परिवहन विभाग सुगम तरीके से लाइसेंस दें। यातायात संकेतकों का पालन करना दिनचर्या में ढालें।
यह बात कलेक्टर स्वतंत्रकुमारसिंह ने कही। वे शुक्रवार को महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि में सामाजिक संस्था लाड़ली व इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। 400 से अधिक छात्राओं को गियर व बिना गियर के वाहनों के लर्निंग लाइसेंस दिए । कलेक्टर सिंह ने कहा छात्राएं जीवन में स्पोर्ट्स और फिजिकल एक्टिविटी अपनाएं। एसपी मनोज शर्मा ने कहा जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आरटीओ संतोष मालवीय ने योजनाओं की जानकारी दी। अतिथियों ने मेधावी छात्राओं व लाड़ली संस्था सचिव अनिल संगवानी का सम्मान किया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास अधिकारी पीसी चौहान, महिला सशक्तिकरण अधिकारी रवींद्र महाजन, शहरी परियोजना अधिकारी विक्रमसिंह चौहान, इनरव्हील अध्यक्ष विशाखा पारिख, सचिव विनीता संघवी, सदस्य दीपा राका भी मौजूद थीं। संचालन प्राचार्य महेश त्रिवेदी ने किया।
युवती को लर्निंग लाइसेंस देते कलेक्टर सिंह व एसपी शर्मा।
आह्वान