पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भुवन सैटेलाइट, रॉकेट एनिमेशन फिल्म का उपयोग दिखाया

भुवन सैटेलाइट, रॉकेट एनिमेशन फिल्म का उपयोग दिखाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर यूनिवर्सिटी स्थित एमआईटी कॉलेज परिसर में इसरो मॉडल की प्रदर्शनी देखने दूसरे दिन सैकड़ों विद्यार्थी पहुंचे। शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) अहमदाबाद सेंटर के डॉ. जेपी जोशी, जिग्नेश रावल, प्रो. दीपक पंड्या, सतीश राव ने विद्यार्थियों को राॅकेट साइंस, मंगलयान, चंद्रयान, उपग्रहों, प्रक्षेपण वाहन से संबंधित कार्यों को मॉडल व वीडियो से समझाया। मंदसौर, नीमच जिले के अलावा रतलाम के जावरा से आए विद्यार्थियों को रॉकेट एनिमेशन फिल्म और भुवन सैटेलाइट के उपयोग दिखाए । मंगलयान वीडियाे में इसकी कक्षाओं तक पहुंचने की प्रोसेस बताई। हार्टिकल्चर कॉलेज के विद्यार्थियों को रिमोट सेंसिग प्रोसेस समझाई। पानी, खेती और मौसम से जुड़ी जानकारी इससे पाई जा सकती है। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी हॉल में देश में अब तक तैयार की मिसाइलों में पृथ्वी1, 2 व 3 के अलावा धनुष, आकाश, त्रिशूल, अस्त्र, नाग, ब्रह्मोस, निर्भय के अलावा अग्नि मिसाइल की कई सीरीज की जानकारी भी चाही। यूनिवर्सिटी के कुलपति नरेंद्र नाहटा ने कहा टेक्नालॉजी के मामले में भारत किसी से कम नहीं है। अमेरिका जैसे देश को कम कड़ी टक्कर दे रहे हैं। युवा पीढ़ी देश को नई ऊंचाइयां देगी। समापन पर नाहटा ने वैज्ञानिकों को स्मृति चिन्ह दिए। उप कुलपति डॉ. शालिनी गुप्ता ने कहा इस प्रकार के ज्ञानवर्द्धक कार्यक्रम निरंतर कराए जाने के प्रयास रहेंगे। उन्होंने वैज्ञानिकों से मंदसौर क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसरो अहमदाबाद विजिट करने की अनुमति का आग्रह किया। प्रदर्शनी संयोजक डॉ. अवधेश शर्मा ने भी विचार रखे। रजिस्ट्रार डॉ. ओपी सिखवाल, डीन डॉ. शैलेंद्र शर्मा, प्रो. मनीष वर्मा, आशीष पारिख, तपेश दुबे व स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...