पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंत पंचमी : गायत्री परिवार ने निकाली प्रभातफेरी

बसंत पंचमी : गायत्री परिवार ने निकाली प्रभातफेरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंत पंचमी पर विद्या की देवी सरस्वती की पूजा देव और ऋषि संस्कृति का संदेश देती है। समाज में नैतिकता और देव संस्कृति का भाव जरूरी है। आचार्य श्रीराम शर्मा ने आध्यात्मिक दिवस के रूप में मानव क्षमताओं का उपयोग मानवता की सेवा के लिए शुरू किया था।

यह बात बसंत पंचमी पर यज्ञाचार्य नरेश त्रिवेदी ने कही। कालाखेत स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर हुए समारोह में त्रिवेदी ने कहा मानव ऐसा प्राणी है जिसकी जरूरत कम और क्षमता ज्यादा है। क्षमताओं का उपयोग मानव सेवा में किया जाए तो सुख समृद्धि के साथ मानव कल्याण हो सकेगा। गायत्री परिवार द्वारा आयोजित समारोह में सुबह से शाम तक गायत्री महामंत्र का जाप किया।

इसके पूर्व गायत्री शक्तिपीठ से सुबह 7 बजे आदर्श नारों के साथ हम सुधरेंगे युग सुधरेगा प्रभार फेरी निकाली। इसमें पतंजलि योग पीठ जिलाध्यक्ष बंशीलाल टांक, दशपुर जागृति संगठन के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पुराणिक, दशपुर विकास परिषद के अध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा, समाजसेवी सत्यानारायण साेमानी, जितेंद्र पोरस, गोपाल राठौर सहित अन्य शामिल हुए।

ब्रह्म समागम 14 फरवरी शाम 5 बजे हाटकेश्वर महादेव मंदिर पर होगा। समागम संयोजक गोपालकृष्ण पंचारिया ने बताया व्याख्यान, काव्य पाठ, श्लोक, जीवन प्रबंधन पर कार्यक्रम होंगे।

बसंतोत्सव पर ब्रह्म समागम

शक्तिपीठ में यज्ञ करते कार्यकर्ता।

नामदेव समाज आज मनाएगा बसंत पंचमी
श्री नामदेव वैष्णव समाज अध्यक्ष अशोक बघेरवाल ने बताया समाज द्वारा बसंत पंचमी शनिवार को मनेगी। सुबह 5.30 बजे बड़ा मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। दोपहर में 12.30 बजे समाज की शोभायात्रा बड़ा मंदिर से शुरू होगी जो प्रतापगढ़ रोड, सदर बाजार, आजाद चौक, शुक्ला चौक, धानमंडी से होते हुए नामदेव मंदिर खानपुरा पहुंचेगी। यहां समाज की प्रतिभाओं का सम्मान होगा।

खबरें और भी हैं...