कल किन्नर सम्मेलन का समापन
मंदसौर | आजाद चौक स्थित बक्षी धर्मशाला में शुक्रवार को मंगलामुखी किन्नर समाज सम्मेलन के तहत मंगल गीत, नृत्य हुए। नगर के कई लाेग किन्नरों का आशीर्वाद लेने पहुंचे। गुरु अनिता दीदी के साथ अनेक प्रांतों से आए किन्नरों ने आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। व्यवस्थापक हसीना बुआ ने बताया रात को पूजन के बाद देश की खुशहाली की कामना की। समापन 14 फरवरी को होगा।