व्यापारियों को अब नहीं आएगी स्थानीय स्तर पर समस्याएं
फार्म 49 की समस्या व व्यापारियों के 400 पंजीयन निरस्त किए जाने को लेकर गर्माए मामले को लेकर गुरुवार को वाणिज्यिककर अधिकारी ने कर सलाहकारों की बैठक ली। साढ़े 4 घंटे चली बैठक में सलाहकारों की बिंदुवार समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान अधिकारी आश्वासन दिया व्यापारियों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
दोपहर 3 बजे से कर सलाहकारों के साथ वाणिज्यिककर अधिकारी आईपीएस ठाकुर की बैठक हुई। 4 घंटे चली बैठक में जीरो लिमिट की व्यवस्था को समाप्त कर फाॅर्म 49 व्यापारियों को हमेशा उपलब्ध रहेगा इस पर चर्चा हुई। कर सलाहकार संघ अध्यक्ष सोहनलाल कोठारी ने बताया मुद्दे को लेकर सीएम शिवराजसिंह चौहान को भी मेल किया है। अधिकारी ने बताया मामला वित्त विभाग से ठीक होगा। लोकल स्तर पर इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता। लोकल स्तर पर पंजीयन, रिटर्न में आ रही परेशानियां दूर की जाएगी।