पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेजों में हों छात्रसंघ चुनाव बंद करें सेमेस्टर सिस्टम को

कॉलेजों में हों छात्रसंघ चुनाव बंद करें सेमेस्टर सिस्टम को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और सुधार के साथ सेमेस्टर सिस्टम बंद करने और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभियान चलाएगी। यह बात अभाविप के प्रांतीय सहमंत्री बंटी चौहान ने पत्रकारों से कही। गुरुवार को नपा हॉल में आयोजित कांफ्रेंस में ग्वालियर में 48वें अधिवेशन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया अधिवेशन में 658 छात्र, 79 छात्रा, 32 प्राध्यापकों ने भागीदारी की। उन्होंने बताया प्रदेश में चल रही युवाओं के रोजगार से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता जरूरी है। दिल्ली के जेएनयू में कश्मीर समर्थन आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा जल्द आंदोलन शुरू होगा। देशद्रोही तत्वों पर कार्रवाई होना चाहिए। व्यापमं घोटाले में हुई सीबीआई जांच काे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। अभाविप ग्रीष्मकाल में जिला केंद्र में प्रतिभा शिविर लगाएगा।

खबरें और भी हैं...