बसंत पंचमी पर आज गायत्री परिवार मनाएगा संकल्प दिवस
बसंत पंचमी शुक्रवार को मनाई जाएगी। पंचमी तिथि 12 फरवरी सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 13 फरवरी को शाम 6 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। पशुपतिनाथ मंदिर के पुजारी पंडित कैलाश भट्ट के अनुसार वैसे पंचमी दो दिन की है किंतु दिनभर रहने के कारण शुक्रवार को ज्यादा प्रभावी होगी। सुबह 6.30 बजे आदर्श नारों के साथ प्रभात फेरी निकलेगी। सुबह 8 बजे गायत्री शक्तिपीठ कालाखेत पर पंच कुंडीय महायज्ञ होगा। शाम 6.30 बजे युग ऋषि श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। 13 फरवरी शनिवार सुबह 8 से 10.30 बजे शिवना स्वच्छता अभियान चलेगा। हर्बल गार्डन में दोपहर 3 बजे गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र का भावार्थ लेखन, धर्म प्रार्थना का अर्थ, गौ विज्ञान, प्रदूषण सहित अन्य विषयों पर प्रतियोगिता होगी।