पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंगलामुखियों ने कालका मां काे पूजा, चढ़ाए कलश

मंगलामुखियों ने कालका मां काे पूजा, चढ़ाए कलश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलूस के बीच रास्ते लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत।

भास्कर संवाददाता | मंदसौर

नगर में गुरुवार को मंगलामुखी किन्नर समाज ने शोभायात्रा निकाली। सम्राट मार्केट स्थित मां कालका माता मंदिर में चाक पूजन के साथ कलश चढ़ाए। देश में खुशहाली व समृद्धि की कामना की। समाजजन डीजे, ढोल की ताल पर रास्ते भर नृत्य करते चले। जुलूस में हाथी, ऊंट, घोड़े और बैंड शामिल रहे। अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ।

सुबह 11 बजे बक्षी धर्मशाला से किन्नर समाज का जुलूस शुरू हुआ। जो गुरु अनिता दीदी के नेतृत्व में सम्राट मार्केट खाल रोड होता हुआ मां कालका माता मंदिर पहुंचा। यहां चाक पूजा हुई। गंगा कलश चढ़ाया। विभिन्न प्रांतों से आए किन्नर समाजजन शृंगार के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। जय भवानी आराधना ग्रुप, गणपति चौक द्विमुखी चिंताहरण गणेश मंदिर समिति, मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार शहर पंचायत, दशपुर लोडिंग वाहन संघ, वाल्मीकि विचार मंच पदाधिकारी, सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। संचालनकर्ता हसीना बुआ ने बताया जुलूस बक्षी धर्मशाला से सीधे कालका मंदिर पहुंचा। वहां से हजारी रोड, भारत माता चौराहा, गोशाला मार्केट, नयापुरा रोड, वरुण देव मंदिर, बड़ा चौक, धानमंडी, शुक्ला चौक से पुन: घंटाघर होकर बक्षी धर्मशाला पहुंचा। सम्मेलन का समापन 14 फरवरी को होगा।

कांग्रेस नेता का पर्स चोरी
बड़ा चौक में किन्नर समाज के स्वागत जुलूस में कांग्रेस नेता सोमिल नाहटा भी पहुंचे थे। भीड़ में उनका पर्स चाेरी हो गया। जिसमें करीब 5 हजार रुपए व जरूरी कागजात थे। इस संबंध में पुलिस में आवेदन नहीं दिया।

खबरें और भी हैं...