पाठक काे श्रद्धांजलि
मंदसौर | मप्र विद्युत फेडरेशन संस्थापक महामंत्री डीपी पाठक की पुण्यतिथि पर फेडरेशन से श्रद्धांजलि सभा की। जोनल सचिव डीएस चंद्रावत ने बताया पाठक हमेशा कर्मचारी हित में काम करते रहे। विधायक, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठनों के सदस्य रहे। विद्युत विभाग के तकनीकी विभाग काे पेंशन का हक उन्होंने दिलवाया। वीरेंद्र पंडित, राजेंद्र चाष्टा, जगदीश पाटीदार, शंकरलाल खरे, सुंदरलाल पाटीदार, अंतरसिंह जमरा, विनोद गगरानी आदि मौजूद थे।