रविदास जयंती की तैयारी बैठक 14 को
मंदसौर | संत रविदास जयंती समारोह 22 फरवरी को मनेगा। मानव कल्याण संस्था के अध्यक्ष राजेंद्रसिंह सूर्यवंशी ने बताया समारोह की तैयारी के लिए 14 फरवरी को नपा सभागृह में शाम 4 बजे बैठक होगी। रामलाल जटिया, मनोज यादव, अजय आसेरी, जितेंद्र यादव, प्रहलाद पाडलिया, कमलेश सिसौदिया, रॉकी यादव, पुष्कर अहिरवार सहित अन्य मौजूद रहेंगे।