मंदसौर | मप्र हिंदी साहित्य सम्मेलन जिला इकाई द्वारा बसंतोत्सव में 13 फरवरी को शाम 7.30 बजे संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिला इकाई अध्यक्ष वेद मिश्रा, सचिव जयेश नागर ने बताया होटल ऋतुवन में आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि साहित्यकार सौभाग्यमल जैन होगे। नगर के रचनाकार रचना पाठ करेंगे।