दुकान से नहीं मिला राशन, प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
राशन की दुकानों पर थंब मशीन की अनिवार्यता व राशन दुकान बंद रहने से उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल रहा है। राशन की दुकानों पर चल रही मनमानी और संचालकों द्वारा दुकानें समय पर नहीं खाेलने के विरोध में मप्र राजीव विकास केंद्र ओर कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर साधूलाल प्रजापति को दिया। ज्ञापन में बताया गया कि थंब मशीन लगाने की कार्रवाई पुरी नहीं होने का बहाना बनाकर दुकान संचालक उपभोक्ताओं को राशन नहीं दे रहे है। जनवरी माह का राशन अब तक नहीं मिला है। उपभोक्ता दुकानों के चक्कर लगाकर परेशान हो रहे है। ज्ञापन देते समय मप्र राजीव विकास केंद्र लोकसभा अध्यक्ष दीपकसिंह चौहान, कांग्रेस नेता अनिल संचेती, कांतिलाल राठौर, राजकुमार सिंह देवडा, देवेंद्र योगी, प्रतीक डोसी, पूर्व पार्षद आसिफ छीपा, न्याज अहमद, लियाकत नीलगर, राजेश बंधवार, सेवादल अध्यक्ष जगदीश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन देते कांग्रेस नेता।