पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी 23 नामांकन वैध, कल नाम वापसी

सभी 23 नामांकन वैध, कल नाम वापसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनदिनों जिला सहकारी केंद्रीय बैंक आैर बार एसोसिएशन के चुनाव की गतिविधियां चल रही हैं। सोमवार काे बार एसोसिएशन चुनाव 2014-15 के लिए नामांकन पत्रों की जांच का दौर चला। इसमें 13 पदों के लिए आए सभी 23 नामांकन वैध पाए गए। अब बार एसोसिएशन चुनाव में सभी की निगाहें 17 सितंबर को होने जा रही नाम वापसी की प्रोसेस पर टिकी है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक चुनाव में संचालकों के पद के नामांकन 17 18 सितंबर को पेश किए जाएंगे।

सोमवार को कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन चुनाव के निर्वाचन अधिकारी रमेशचंद्र बूंदीवाल ने दोपहर 12 बजे नामांकन पत्रों की जांच प्रारंभ की। 2 बजे तक जांच पूरी हुई आैर सभी नामांकन वैध निकले। पुस्तकालय सचिव पद पर विश्वनाथ सोनी 7 कार्यकारिणी सदस्य पदों पर सुनील रायजादा, दिलीपकुमार देवड़ा, जितेंद्रनाथ योगी, अजयसिंह पुरावत, गणेशकुमार मोड़, महेशकुमार नामदेव, शंकुतला नागदा (पदों के मुकाबले तय संख्या के कारण) निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इनके नामांकन में कोई गलती नहीं पाई गई। शेष पदों में अध्यक्ष के लिए 6, उपाध्यक्ष के लिए 3, सचिव के 2, सहसचिव के 2, कोषाध्यक्ष के 2 पदों को लेकर कशमकश रहेगी। नाम वापसी 17 सितंबर को दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच होगी। मतदान 24 सितंबर को सुबह 11 से 2 बजे तक होगा। इसके बाद मतों की गिनती परिणामों की घोषणा की जाएगी। बार एसोसिएशन के चुनाव में 432 सदस्य वोटिंग कर सकेंगे।

वैध नामांकन पत्रों की सूची 19 को होगी चस्पा

जिलासहकारी केंद्रीय बैंक के संचालक मंडल, पदाधिकारियों प्रतिनिधियों के चुनाव के नामांकन पत्र 17 18 सितंबर को प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकनों की जांच वैध नामांकन पत्रों की सूची 19 को चस्पा की जाएगी। 20 सितंबर को नामांकन पत्रों की वापसी, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। रिटर्निंग ऑफिसर पद पर शाजापुर के सहकारिता उपायुक्त आरके मालवीय नियुक्त हुए हैं। बैंक के विशेष साधारण सम्मेलन में 24 सितंबर को मतदान मतगणना होगी। रिक्त स्थानों संचालक वृत्तिक पद के लिए 25 सितंबर को सहयोजन होगा। 26 सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की सूची जारी होगी। सभी पदों का निर्वाचन 30 सितंबर को होगा।

बार एसोसिएशन चुनाव