युवती को बंधक बनाने वाले आरोपी गिरफ्तार
नीमच | शादीका झांसा देकर बघाना रेलवे कॉलोनी निवासी युवती को 16 दिन तक बंधक बनाकर रखने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से मुख्य आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौपा। दो को जेल भेज दिया। रविवार को मामला दर्ज होने के बाद बघाना पुलिस ने बबलू उर्फ गणपत पिता श्यामलाल शर्मा, ईश्वर पिता दयाराम सोलंकी और बाबूसिंह पिता भंवरसिंह देवड़ा को अफजलपुर थाना क्षेत्र के बिलात्री से रविवार रात गिरफ्तार किया। तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से बबलू को 17 तक पुलिस रिमांड दिया। ईश्वर और बाबूसिंह को जेल रिमांड पर दिया। लड़की ने पुलिस पूछताछ में बताया बंधक बनाकर रखने के दौरान मंदसौर के संजीत क्षेत्र में एक किराए के मकान में रखा था।
नाबालिगके साथ आरोपी गिरफ्तार - नीमच| ग्वालटोलीसे एक नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को 10 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के साथ नाबालिग को भी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी गजेंद्र उर्फ गज्जू (21) पिता कुंदन यादव निवासी ग्वालटोली 3 सितंबर को ग्वालटोली में रहने वाली एक नाबालिग को भगाकर ले गया।