पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंहस्थ योजना, संत निवास के लिए मठ मंदिर देंगे जमीन

सिंहस्थ योजना, संत निवास के लिए मठ मंदिर देंगे जमीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहस्थ2016 के लिए बनाई 10 करोड़ की विकास योजना में मठ-मंदिरों की निजी जमीन पर संत निवास या अन्य निर्माण करने के प्रस्तावों में नियमों का पेंच आडे गया है। निजी जमीन पर शासन मद से निर्माण करने के पूर्व इन ट्रस्टों को जमीन प्रशासन को देनी होगी, तभी प्रस्ताव शासन पर स्वीकृत हो सकेंगे।

सिंहस्थ योजना के लिए शहर चौराहों, सड़कों और पशुपतिनाथ मंदिर विकास योजना को गति देने को लेकर शहर में उम्मीद जागी थी लेकिन निजी आश्रम और मठ में संत निवास, कक्ष निर्माण या अन्य सुविधाएं जुटाने के प्रस्तावों को लेकर जनप्रतिनिधियों के बीच मतांतर नजर आने लगा है। विकास योजनाओं पर चर्चा के लिए पिछले दिनों जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अफसरों द्वारा स्थल निरीक्षण के दौरान यह बात उठी थी। बाद में प्रशासन ने तकनीकी पेंच को गंभीरता से लिया। निजी या ट्रस्ट की जमीन पर सिंहस्थ योजना में कार्य करने की बाधा दूर करने के प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं ताकि विकास योजनाओं को गति दी जा सके।

10 करोड़ की राशि से होंगे विकास कार्य

सिंहस्थ2016 के लिए मंदसौर क्षेत्र में 10 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार हुए। सिंहस्थ योजना को मूर्तरूप देने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 21 जुलाई को बैठक हुई थी। इसमें विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई थी। योजनाओं के प्रारंभिक प्राक्कलन तैयार करने के बाद इंजीनियरों और जनप्रतिनिधियों ने 30 अगस्त को विभिन्न चौराहों, आश्रमों का निरीक्षण किया था।

ट्रस्टकरेगा जमीन शासन को हस्तांतरित

मेनपुरियाआश्रम के ट्रस्टी रूपनारायण जोशी ने बताया शासन के नियमों के तहत निजी जमीन या ट्रस्ट की भूमि पर शासन मद से निर्माण नहीं हो सकता। नियमों के मुताबिक मेनपुरिया ट्रस्ट जमीन के उस हिस्से को प्रशासन को हस्तांतरित करेगा। जमीन दान देने के बाद प्रशासन जमीन पर संत निवास या अन्य निर्माण कर सकेगा। यह संत निवास प्रशासन की संपत्ति होगा। ट्रस्ट उसके संधारण और संचालक का दायित्व संभालेगा। मेनपुरिया ट्रस्ट की बैठक जल्द होने वाली है। इसमें जमीन को लेकर नियमानुसार प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

अन्यमठ या आश्रम को देना होगी जमीन

सिंहस्थमद से निर्माण के लिए बनी योजना में मेनपुरिया आश्रम के अलावा शहर के अन्य मठ और आश्रम में संत निवास या संत कक्ष बनाने के प्रस्