सुभाष हायर सेकंडरी
संयोगितागंज स्कूल की गणित की एकमात्र व्याख्याता आलेखा पाटील द्वारा पढ़ाए गए छात्राओं का पिछले सत्र का रिजल्ट 90 प्रतिशत पाया गया था, जिसकी सराहना हुई थी। जेडी कार्यालय में उनके अटैच होने से इस सत्र में हुई त्रैमासिक परीक्षा में गणित विषय का रिजल्ट 15 प्रतिशत रहा है। संस्था के प्राचार्य विनय काले संयुक्त संचालक को शिक्षिका को वापस स्कूल भेजने के लिए पत्र लिख चुके हैं। इसी तरह नंदानगर हायर सेकंडरी स्कूल की एकमात्र कॉमर्स व्याख्याता को कार्यालय में अटैच करने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है।
सुभाष हायर सेकंडरी संकुल के प्रावि क्रमांक 48 के सहायक शिक्षक विशाल राणा विगत दो वर्षों से अपनी मूल संस्था से इतर शारदा कन्या हायर सेकंडरी संकुल के विद्यालय व्यास नगर में अटैच थे। उन्हें शैक्षणिक व्यवस्था के बतौर यहां अटैच किया गया था। उनके आदेश में यह शर्त थी कि इस नए विद्यालय में शिक्षक की व्यवस्था होते ही उन्हें रिलीव कर दिया जाए। इस आधार पर संकुल प्राचार्य ने उक्त शिक्षक को रिलीव कर दिया था। रिलीव होने के बाद भी यह शिक्षक अपनी मूल संस्था में जाने को तैयार नहीं हुआ। इस शिक्षक को जेडी ने अपनी मूल संस्था में जाने से रुकवा दिया। सहायक शिक्षक शारदा कन्या संकुल के स्कूल प्रावि व्यास नगर में अटैच है, जबकि उनकी मूल संस्था प्रावि क्रमांक-48 सुभाष हायर सेकंडरी स्कूल के अधीन है। उनका वेतन भी सुभाष संकुल से निकाला जा रहा है। इस संकुल पर प्रावि क्रमांक-48 में दो साल से अतिथि शिक्षक के वेतन का भी भार रहा है।
मूल संस्था में जाने से रोका
90 से 15 फीसदी पर आया रिजल्ट